Saturday, June 19, 2021

"नुवारा एलिया" पर्वत श्रृंखला* -- रावणकी गुफाएँ -श्रीलंका

 *श्रीराम के बनवास काल के संस्मरण*


*तेरहवां पड़ाव : "नुवारा एलिया" पर्वत श्रृंखला* 

वाल्मीकि रामायण के अनुसार श्रीलंका के 
मध्य में रावण का महल था। 'नुवारा एलिया' पहाड़ियों से लगभग ९० किलोमीटर दूर बांद्रवेला की तरफ मध्य लंका की ऊंची पहाड़ियों के बीचोबीच सुरंगों तथा गुफाओं के भंवरजाल मिलते हैं। यहां ऐसे कई पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं जिनकी कार्बन डेटिंग से इनका काल निकाला गया है।

श्रीलंका में नुआरा एलिया पहाड़ियों के आसपास स्थित रावण फॉल, रावण गुफाएं, अशोक वाटिका, खंडहर हो चुके विभीषण के महल आदि की पुरातात्विक जांच से इनके रामायण काल के होने की पुष्टि होती है। आजकल भी इन स्थानों की भौगोलिक विशेषताएं, जीव, वनस्पति तथा स्मारक आदि बिलकुल वैसे ही हैं जैसे कि रामायण में वर्णित किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment